Navigation-Menus (Do Not Edit Here!)

अमित बढ़ाना वीडियो बनाने जाते थे तो उनके कुछ दोस्त उनका मजाक उड़ाया करते थे

दोस्तों अपने देशी अंदाज और मजेदार वीडियो बनाने वाले अमित बढ़ाना को कौन नहीं जनता। उनकी जबर्दस्त कॉमेडी और राइमिंग उनको दूसरों से अलग बनती है। और आज के समय में अमित पूरी दुनिया में जाने माने यूटूबरो में गिने जाते है। 


इमेज सोर्स गूगल 
डब्बिंग से शुरुआत करने वाले अमित बढ़ाना का करियर इतनी उचाईया छू लेगा ये कौन जनता था। लेकिन अपनी महेनत और संधर्ष से अमित ने दुनिया को दिखा दिया की मेहनत और संघर्ष के किसी भी क्षेत्र में सफलता के झंडे गड़े जा सकते है।

भारत के सब से बड़े यूटूबरो में गिने जाने वाले अमित बढ़ाना की कहानी कुछ इस तरह से है की उनका जन्म 7 सितम्बर 1993 में उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर में हुआ। उनके पिता का नाम नरेंद्र बढ़ाना है और माँ का मुनीश देवी है। हलाकि जन्म के कुछ साल बाद उनके पिता का ट्रांसपोर्ट का बिज़नेस होने की वजह से अपने पुरे परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट होना पड़ा।

अमित दिल्ली आकर यमुना विहार के एक स्कूल में अपनी पढाई शुरू की। हलाकि अमित का मन पढाई लिखाई में कुछ खास नहीं लगता था। लेकिन घर वालो के दबाव होने के कारण उन्होंने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन पूरी की, और उसके बाद उन्होंने वकालत की भी पढाई पढाई की।

अमित के बचपन की बात करे तो अमित एक सरारती बच्चे होने के साथ साथ लोगो को हँसाने में भी माहिर थे। लेकिन अपने लोगो को हँसाने की कला के बारे में उन्हें खुद नहीं पता था की आगे चल कर लोग उन्हें कॉमेडियन के रूप में जानेगे।

एक बार अमित ने कॉलेज दिनों में अपने फ़ोन से यूहीं अपनी कॉमेडी को डब्बिंग किया और अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर शेयर कर दिया।  उन्होंने ये वीडिय सिर्फ मजे के लिए अपलोड किया था पर लोगो  उसे खूब पसंद किया। इसके बाद अमित के कई सारे वीडियो बनाये और उन वीडियो में से एक वीडियो वायरल हो गया।
इमेज सोर्स गूगल 
इसके बाद अमित ने यूट्यूब पर वीडियो डालने शुरू कर दिए इससे उन्हें पॉपुलरटी के साथ साथ पैसे भी मिलने लगे। पहले तो अमित कैमरे पर आने से दर रहे थे लेकिन उनके दोस्तों ने उनका हौसला बढ़ाया। इससे पहले अमित ने कुछ विडिओ और कुछ वाइंस देखे जिससे की वे कैमरे को आसानी से फेस कर सके।

 जब उन्होंने विडिओ बनाना शुरू किया तब उन्होंने पाया की बहुत काम लोग है जो पारिवारिक रूप से देखें वाली विडिओ बनाते है और ज्यादा तर लोग वीवर्स को हँसाने के लिए गन्दी बातें करते या फिर गालिया देते। यह सब देकने के बाद उन्होंने तय किया की वो ऐसी विडिओ बनायेगे जो सारी फैमली एक साथ बैठ कर देखे।

दोस्तों यूट्यूब पर फेमस होने का सबसे आसान तरीका ये है की आप सब से अलग तरह के काम करे। और फिर इसके बाद अमित ने अपनी लोकल लैंग्वेज में विडिओ बनाना शुरू कर दिया। पहले तो उनके वीडियोस पर व्यू काम आते थे पर धीरे धीरे उनके साथ काफी लो जुड़ते चले गए।

हलाकि जब अमित के घर वालो को जब इस बात का पता चला के वह विडिओ बनाते है तो उनके घर वालो ने उनको पढाई पर ध्यान देने को कहा। उनके घर वाले चाहते थे की वे लॉ की पढ़ाई करे और उसमे अपना करिअर बनाए। और अमित भी अपने घर वालो को निराश नहीं करना चाहते थे।

पढाई के साथ साथ अमित ने वीडियोस बनाना नहीं छोड़ा जब भी उहे समय मिलता वह विडिओ बनाने निकल जाया करते थे। लेकिन शुरुआती समय में जब अमित वीडियो बनाने जाते थे तो उनके कुछ दोस्त उनका मजाक भी उड़ाया करते थे। हलाकि अब सफल होने के बाद वही दोस्त उनकी तारीफ भी करते है।

अमित अपनी वीडियो को शूट करने के साथ ही स्क्रिप्ट और एडिटिंग का काम भी खुद ही करते है। अमित के वीडियोस की खास बात ये भी है की वह कॉमेडी के साथ ही एक पॉजिटिव संदेस भी देते है। जिस भाषा गवारो की भाषा कहते थे उसी भाषा ने अमित को अलग पहचान देने में मददगार साबित हुई।


*पजे को लाइक और शेयर करे।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ