Navigation-Menus (Do Not Edit Here!)

सिद्धार्थ निगम के बारे में आप जान के हैरान हो जायेगे

सिद्धार्थ निगम टीवी और अल्बम वीडियोस अक्सर दिखते रहते है काफी लोग इन चहेरे से ज्यादा पहचानते है इनकी पहचान आलादीन नामक एक सीरियल से हुई और अब ये एक जाना माना नाम बन चुके है। सिद्धर्थ निगम का जन्म 13 सितम्बर 2000 को अभी इनकी उम्र है 19 साल की और इतनी जल्दी इन्होने बुलंदियों की ऊचाइयो को छू लिया है।

इमेज सोर्स गूगल 
बचपन में सिद्धर्थ का एक्टिंग में बिलकुल मन नहीं था वो एक्टिंग के बारे में कभी सोचते तक नहीं थे उनका मन जिम्नास्ट और उछलकूद वाले खेल में लगता था। सिद्धार्थ ने बचपन से ही जिम्नास्ट के कई प्रतियोगिताओ में गोल्ड मैडल सहित और पदक भी जीते है। सिद्धर्थ ने नेशनल लेवल पर भी कई गोल्ड मेडल जीते है।

इनका जन्म इलाहाबाद में हुआ है इलाहबाद के ही खेल गांव पब्लिक स्कूल से ही इनके पढाई लिखाई हुई है। जब सिद्धार्थ 8 साल के थे तभी इनके पिता का देहांत हो गया था, इनके पिता का नाम रामवीर टोकस था। पिता के देहांत के बाद इनका पालन पोसन इनकी माता ने ही किया। इनकी माता का नाम परमिला है, इनका एक भाई भी है अभिषेक निगम।

सिद्धार्थ की माँ इलाहाबाद में एक ब्यूटी सलून की ओनर है और साथ ही साथ एक एनजीओ भी चलती है। शुरुआत में जब सिद्धर्थ जब अपना जिम्नास्ट स्कूल लेवल पर खेल रहे थे तब उसी वक्त एक डायरेक्टर की नज़र गई सिद्धर्थ पर पड़ी। सिद्धर्थ के अंदर उनको एक एक्टर नज़र आया और उन्होंने सिद्धर्थ को एक बहुत अच्छा ऑफर दिया वो था एक बोर्नविटा का एक ऐड जिसमे जिम्नास्ट लुक वाले एक बच्चे की जरुरत थी।

 बोर्नविटा का ऐड बनने के बाद जब टीवी पर आया तो काफी चर्चित हुआ और उनको एक पहचान मिली। इसके बाद यसराज फिल्म्स धूम 3 के लिए प्लान कर रहे थे।  और उनको आमिर खान के बचपन के रोल के लिए एक जिम्नास्ट बॉडी वाले लड़के की जरुरत थी जो आमिर के बचपन का रोल कर सके। इसके बाद सिद्धर्थ को इस रोल के ऑडिसन के लिए बुलाया और वे सेलेक्ट कर लिए गए, इसके बाद टीवी सीरियल अशोका में लीड रोल किया जो बहुत ही शानदार था। और आज वो एक जाने माने कलाकार हैं।

*ताज़ातरीन खबरों के लिए पेज को लाइक करे और शेयर भी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ