Navigation-Menus (Do Not Edit Here!)

सोनू सूद की वो बाते जो आप नहीं जानते होंगे Biography Of Sonu Sood

फ्रेंड्स सिनेमा में कोई एक्टर अगर विलेन है तो ज़रूरी नहीं के वो रियल लाइफ में भी विलेन साबित होगा। 

image source google

इसलिए दोस्तों ऐसा ही कुछ साबित किया है जरुरत मंदों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने। जोकि अभी तक बॉलीवुड में एक विलेन के रूप में जाने जाते थे। लेकिन लकडाउन के काल में सोनू सूद जरुरत मंदों और मजदूरों के लिए एक मसीहा की तरह साबित हुए है। क्यूकि उन्होंने हजारों मजदूरों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया ही नहीं बल्कि उनके खाने पिने की जरुरतों को भी पूरा किया।

इसके साथ ही सोनू सूद ने अपना एक होटल जोकि जुहू में है उसको भी कोरोना मरीज़ो और डॉक्टर्स के लिए खोल दिया था। और फ्रेंड्स इस काम से भारत में उनकी खूब तारीफ हुई है, हालाँकि सोनू सूद के पास इतना ज्यादा पैसा भी नहीं है की वो लगातार अपनी जेब से ही पैसा खर्च कर लोगों की सहायता करते रहे। पर बावजूद इसके उन्होंने अपना बड़ा दिल दिखाया और सभी का मन मोह लिया है।

तो आज हम जानेगे सोनू सूद की लाइफ स्टाइल के बारे में की कैसे उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलगू फिल्मो से सुरुवात करके अपनी लाइफ में सफलता पाई। दोस्तों इस कहानी की शुरुआत होती है 30 जुलाई 1973 से जब सोनू सूद का जन्म पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। हालाँकि जन्म पंजाब में हुआ लेकिन ग्रजुएशन की पढाई के लिए वे नागपुर चले गए। वहां उन्होंने यशवंत राव कालेज ऑफ़ इंजीनरिंग से बीटेक की पढाई पूरी की।

हालांकि पढाई लिखाई के साथ उन्हें सुरु से ही एक्टिंग का भी काफी शौक था और उनका लुक भी एक एक्टर बनने के लिए काफी सूट करता था। और इसी कारन उन्होंने ने पढाई के साथ साथ मॉडलिंग करने का भी मन बना लिया और फिर पढाई पूरी करने के बाद सोनू मुंबई आगये। ऐसा कहा जाता है की सोनू जब मुंबई आये थे तो उनके पॉकेट में लगभग पांच हजार रुपये ही थे। और इसीलिए उन्हें शुरुआती समय में शेयरिंग के रूम में रहना पड़ा।

ये भी पढ़े -इरफ़ान खान की वो बाते जो आप नहीं जानते होंगे। बायोग्राफी ऑफ़ इरफ़ान खान

पैसे काम होने के कारन उन्होंने ने साऊथ मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। चूकि काम फील्ड वर्क का था इसलिए सोनू ज्यादातर बसों से ही सफर किया करते थे। जॉब के साथ साथ सोनू सूद एक एक्टर बनने के लिए जीतोड़ मेहनत भी कर रहे थे। और फिर उन्होंने मिस्टर इण्डिया कांटेस्ट में भी हिस्सा लिया जहां पर वे टॉप पांच तक पहुंच गए थे।

हालाँकि काफी संघर्ष करने के बाद अब उनकी फिल्म इडस्ट्री में भी पहचान बनने लगी थी। और नतीजन सन 1999 में उन्हें एक तमिल फिल्म में रोल मिल गया और फिर अगले दो सालों तक सोनू सूद को छोटे मोटे रोल मिलते रहे। सन 2002 में सोनू सूद को पहली हिंदी फिल्म सहीदे आजम में काम मिला, और इस फिल्म में उन्होंने ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद हिट फिल्म "आशिक़ बनाया आपने" से उन्हें पहचान मिली। 

हालाँकि फिल्म जगत में कॉमेडी विलेन और रोमांटिक जैसे किरदार को बखूबी निभाने वाले सोनू सूद फ़िलहाल लोगो की मदद करने में चर्चित है। और उनके द्वारा किये जा रहे काम सचमुच में सराहनीय है लेकिन फ्रेंड्स सोनू ने भी अपनी जिंदगी में बहुत सारे संघर्ष देखे है और शायद यही कारण है की वो एक सच्चे और अच्छे दिल के मालिक है।

*आप को सोनू सूद की यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट कर के बता सकते है। ऐसी ही रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहे ताज़ातरीन16 के साथ। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ