Navigation-Menus (Do Not Edit Here!)

वायरल न्यूज़, मस्जिद में एक हिन्दू लड़के की बलि दे दी गई है

बिहार - पिछले कई दिनों से एक खबर सोसल मिडिया पर वायरल हो रही है, की एक मस्जिद में एक हिन्दू लड़के की बलि दे दी गई है। कई वेब साइट्स भी इस न्यूज़ का प्रचार प्रसार कर रही है। अलग-अलग वेब साइट्स अपने हिसाब से इस प्रोपोगैंडा को लोगो तक पंहुचा रही है। हो सकता है ये खबर आप ने भी पढ़ी हो, पर क्या है सच्चाई इस वायरल खबर की आइये जानते है।
 इमेज सोर्स गूगल 
दरअसल ऑप इंडिया नाम की एक वेब साइट है जिसने ये खबर सोसल मिडिया पर डाली थी, जिसके बाद ये वायरल हो गई। खबर में इस वेब साइट ने मृतक लड़के के साथ एक मस्जिद की फोटो लगाई और उसके आगे लिखा। कटैया के बेलड़ी डी गांव के निवासी और मृतक के पिता राजेश के हवाले से लिखा के कुछ मुस्लिम लड़के 28 मार्च को आये और रोहित को क्रिकेट खेलने के बहाने ले गए और फिर मस्जिद में बलि दी बाद में किसी भारी चीज से बांध कर नदी में फेक दिया। इस खबर में मृतक का नाम रोहित और उम्र 15 वर्ष बताई गई है। 

इसके बाद दी लल्लनटॉप नाम के न्यूज़ चैनल ने इस खबर की जाँच पड़ताल की, उनकी पड़ताल में ये दावा गलत पाया गया। ये बात सही थी की बेलड़ी डी गांव में 15 साल के रोहित नाम के एक लड़के की मौत हुई थी। लेकिन इस पुरे घटना में जाँच पड़ताल के बाद मस्जिद में बलि देने ये फिर कोई साम्प्रदाईक पहलु होने से बिहार पुलिस ने साफ इंकार किया है।  

इस घटना की सीआईडी जाँच चल रही है। कटेया थाना में खबर तक और ऑप इंडिया के खिलाफ जानबूझ कर धार्मिक भावनाओ को आहत पहुंचने के कारन आईपीसी धारा 295ए और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आप को दुबारा बता दे ये क्राइम का मामला है, जिसे साम्प्रदाईक रंग देने की कोशिस की गई। आप इन फेक न्यूज़ वाले चैनलो से बचे जो न्यूज़ बेचने के लिए कोई भी मन गढन कहानी रच देते है।

*ताज़ातरीन खबरों के लिए जुड़े रहे ताज़ातरीन16 के साथ।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ