Navigation-Menus (Do Not Edit Here!)

भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद बढ़ता जा रहा है, क्यों हो रहा है ये विवाद..

भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद बढ़ता जा रहा है, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा के लिपुलेख लिम्पाधुरा कालापानी इलाके नेपाल के है उन्हें किसी भी कीमत पर नेपाल के नक्से में लाके ही रहेंगे। उन्होंने कहा की भारत से इस बारे में राजनितिक और कूटनीतिक दोनों स्तरों पर बात की जारही है। क्यों हो रहा है ये विवाद।
इमेज सोर्स गूगल 
दरअसल 9 मई को राजनाथ सिंह ने भारत और नेपाल को जोड़ने वाली सीमा का उद्घाटन किया था। ये सड़क उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला को लिपुलेख दर्रे से जोड़ती है। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्री इसी रस्ते से जाया करते है। अब नेपाल दावा कर रहा है की भारत ने उसके इलाके में सड़क बनाई है। लिपुलेख उसका हिस्सा है पर भारत का कहना है की उसने अपने हिस्से में सड़क बनाई है। यही कारन है की भारत और नेपाल के बीच तनाव चल रहा है। 

नेपाल में भारत के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे है। इस मामले में ओली ने संसद में बयान भी दिया है उन्होंव कहा है की कैबनिट ने नेपाल के राजनितिक नक्से को स्वीकार कर लिया है इसमें लिपुलेख कालापानी और लिम्पाधुरा तीनो इलाके नेपाल की सीमा में है। उन्होंने कहा की भारत ने अपनी सेना तैनात कर उसे विवादित इलाका बना दिया है। भारत की सेना वह होने से नेपाली लोग वह नहीं जा पा रहे है। 

भारत ने 1963 से अपनी सेना वहा तैनात कर रक्खी है, हमारी पुरानी सरकारे इस मसले को उठाने से से हिचलती रही है लेकिन है इन इलाको को वापस लेकर रहेंगे अब इस मसले को भुलाया नहीं जा सकता अगर कोई गुस्सा होता है तो है फर्क नहीं पड़ेगा। 

ओली ने कहा है की भारत सच्चाई के रास्ते पर चलेगा उनका देश भारत से मजबूत रिस्ता चाहता है उन्होंने भारत के सेना प्रमुख मनोज नरवानी के बयानों पर पलटवार किया है कहा की जो कुछ नेपाल कर रह है अपनी मर्जी से करा रहा है। भारत के सेना प्रमुख ने कहा था की नेपाल किसी और देश के कहने पर सीमा विवाद का मसला उठा रहा है उनका इशारा चीन की तरफ था 

उन्होंने ने इन आरोपों पर भी जवाब दिया की उनकी कुर्सी चीन की मदद से बची है। ओली ने कहा के कुछ लोग कहते है के एक विदेशी राजदूत ने उनकी सरकार गिरने से बचाई ऐसे लोगो को याद रखना चाहिए की ये सरकार नेपाल के लोगो ने ही चुनी है इसमें कोई भी उन्हें सत्ता से बहार नहीं कर सकता। . 
आगे की अपडेट्स आपतक पहुंचते रहेंगे जुड़े रहिये ताज़ातरीन16 के साथ।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ