Navigation-Menus (Do Not Edit Here!)

लंदन बेंच रहा है चाँद, कौन खरीद रहा है ?

चाँद ले लो चाँद! भइया चाँद बिक रहा है जिसको भी अपने चाँद के लिए चाँद लेना है अभी ले लो बाद में मत कहना की ख़तम हो गया हम नहीं ले पाए।  
इमेज सोर्स  गूगल 
दरअसल लन्दन में एक मून मेटोराइट नीलाम हो रहा है, एक प्राइवेट कंपनी उसे बेंच रही है, मेटोराइट मतलब जो टुकड़ा चाँद से टूट जाता है उसे ही मून मेटोराइट कहते है। जो टुकड़ा अभी नीलाम हो रहा है वो 2017 में चाँद से टूट कर पृथ्वी पर अफ्रीका के रेगिस्तान के आस पास कही आ गिरा था।

जब वह टुकड़ा वैज्ञानिको को मिला तो उन्होंने अपने हिसाब से उस पर स्टडी और जाँच पड़ताल की। और इसके बाद उन्होंने इसका नाम कारण किया NWA12691 अनुमान है की किसी धूमकेतु ने चाँद पर जोर से टक्कर मरी होगी जिसकी वजह से ये चाँद का टुकड़ा चाँद से अलग हो गया और घूमते फिरते पृथ्वी पर आ गिरा।
इमेज सोर्स  गूगल 
चाँद से भटके हुए इस मीटियोराइट का वजन करीब 13.5 किलो है। ब्रिटेन का नीलामी घर क्रिस्टी कर रहा है बिडिंग की शुरुआती प्राइज है 2.5 मिलियन डालर यानि लगभग 19 करोड़ रुपये। 1969-1972 के बीच नासा ने 6 अपोलो यान लांच किये थे। जान अपोलो यान अपना काम करके वापस लौटे तो साथ लाये ढेरो चाँद के टुकड़े। सब का वजन कुल मिला कर लगभग 382 किलो था।

 वही आज तक धरती पर कुल 300 से ज्यादा मूम मेटोराइट खोजे जा चुके है। और इनका कुल मिला कर वजन है 650 किलो ग्राम। अब इन दोनों बातो से मोटा मोटी अंदाजा लगाया जा सकता है की एक मेटोराइट औसतन 2 किलो ग्राम के लगभग होता है। लेकिन जो अभी नीलम हो रहा है NWA12691 ये है 13.5 किलो का। धरती पर अब तक का पाया गया पांचवा सबसे बड़ा चाँद का टुकड़ा। इसीलिए ये इतना महँगा नीलाम हो रहा है। ये मेटोराइट तीन लाख चौरासी हजार किलो मीटर की यात्रा कर के हमारी धरती पर आया है।

*ताज़ातरीन खबरों के लिए पजे को लाइक करे और शेयर भी करे!



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ